अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर 2017 को 75 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्र का ऐसा पड़ाव जहाँ बहुतों के कदम बोझिल हो जातेे हैं, वहां ये बिंदास शख्स एक तरफ जीने की नई प्रेरणा दे रहे, वहीँ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे है। जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव को झेलते हुए, हर चुनौतियों को पराजित करते हुए, हर दिन नई बुलंदियों को छूते जा रहे हैं। उम्र तो मानो बस एक नंबर बन कर रह गयी है। हर दिन एक नया इतिहास लिखना आदत सी हो गयी है।
वह 'दीवार' ,'जंजीर' के समय का एंग्री यंग मैन हो या 'ब्लैक' के शिक्षक या 'बागवान' का पिता, हरेक दौर में हर रोल में बेजोड़। 'कौन बनेगा करोड़पति' क्या आप बिना अमिताभ के कल्पना कर सकते हैं या 'अग्निपथ' से विजय दीनानाथ चौहान को अलग किया जा सकता है और होली तो बिना 'रंग बरसे' गाने के अधूरी है। वो वाकया जब 'कुली' की शूटिंग में उन्हें चोट लगी थी और अस्पताल में भर्ती थे। पूरा देश रो रहा था और ऊपर वाले से उनके लिए दुआ मांग रहा था। क्या आज तक कभी ऐसा हुआ है। सैकड़ो बाते हैं जो उनके बारे में लिखी कही जा चुकी है लेकिन बार-बार सुनने पढ़ने का दिल चाहता है। अकेले शख्स जो तीन पीढ़ी को प्रभाबित करते आ रहे और रोल मॉडल बने हुऐ है।
इस उम्र और इस बुलंदी पर होकर अपने पिता के लिए इतना सम्मान हमारे आपके समाज में कितने लोग दे पाते हैं या परिवार को साथ ले कर चलने का गुण। ये उच्च संस्कार हैं जिससे हम सभी कुछ न कुछ प्रेरणा ले सकते हैं।
मुझे उनसे एक बार रूबरू होने का सौभाग्य मिला था, जितनी उम्दा शख्शियत उतना ही व्यवहार कुशल।
आज जब बॉक्स ऑफिस तीन दिनों का बन गया है और उससे हिट या फ्लॉप देखा जाने लगा है, क्या आज की पीढ़ी विश्वास करेगी की उनकी कई फिल्मे सौ हफ्ते थिएटर में चली है, पचास और पचीस हफ्ते वाली फिल्मे तो ढेरों हैं। जब उनका प्रवेश फिल्मों में हुआ तो वो दौर चिकने चुपरे हीरो का था। एक पतले,दुबले,लम्बे और भारी आवाज वाले लड़के को अपनाने में फिल्म इंडस्ट्री ने काफी जद्दोजहद की लेकिन जब अपनाया तो उसी का होकर रह गया।
सन 2000 का वो दौर जब उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा और काफी बुरे दौर से गुजरना पड़ा, उस समय भी उनके धौर्य, साहस और हिम्मत ने उस कठिन समय से पार लगाया।
दोस्त के कारण राजनीति भी की, दिल आया तो मोहब्बत भी की लेकिन जो किया बेपरवाह,बेइंतहा,बेमिसाल।
आप हर दिन नई ऊंचाइयों को छुएँ। आपकी उम्र कभी कम ना हों। आप हम सबों को प्रेरणा देते रहें। आप अपनी क्षमता और ऊर्जा से सभी को प्रकाशवान करते रहें।
आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाइयाँ एवं ढेरो शुभकामनाएं।
(अगर अच्छी लगे तो follow करें एवं कमेंट लिखें। धन्यवाद )
(अगर अच्छी लगे तो follow करें एवं कमेंट लिखें। धन्यवाद )