हमारी पहचान अक्सर दो नामो से होती है, एक ऑफिसियल और दूसरा पुकार का नाम। ऑफिसियल नाम जैसा भी हो, पुकार का नाम बड़ा प्यारा होता है, जैसे ईंटु,चिंटू,पिंटू,गपलू,ढपलू,पप्लू इत्यादि। पुकार का नाम वैसे सरकारी तो नहीं होता परन्तु इसका असर बहुत जोरदार होता है। आजकल पति-पत्नी में पुकार कहे या प्यार के नाम का बड़ा फैशन है जैसे बेबी,सोना,हनी,जानु,चम्पू,बाबू इत्यादि और ये नाम तभी तक कामयाब रहता है जबतक मोहब्बत बनी रहती है, नहीं तो सोना कब मिट्टी बन जाये कहा नहीं जा सकता। पहले ऐजी , ओजी, सुनोजी चलता था और वो भी घूंघट की आर में, सोना भले पीतल हो जाये लेकिन मिट्टी नहीं होती थी।
और तो और इंसान का क्या है देश तक के नाम पुकार वाले बन जाते हैं, जैसे अपने देश भारत के दसियों नाम हैं पर कोई विदेशी आकर पुकार का नाम इंडिया कह गया और हमारे लिए ये प्यार का नाम बन गया। बड़े लोगो के तो और भी कारनामे हैं। नमो, पप्पू, दिग्गी, चीची, लोलो, चिंटू इत्यादि तमाम सेलिब्रटी के प्यार के नाम हैं। पप्पू नाम से लोगो ने इतना प्यार किया की 2017 गुजरात इलेक्शन में कोर्ट ने इस नाम को बैन कर दिया। किसी का कोई पुकार का नाम हो, एक माँ अपने बेटे के लिए सिर्फ एक ही नाम होता है वो है 'आँख का तारा' । दोस्तों में तो प्यार का नाम पूछिए मत, शायद ही कोई जानवर बचता हो। लड़कियां तो खास सहेलियों को एक नया नाम दे देती है। कइयों के ऑफिसियल नाम इतने खूबसूरत होते हैं लेकिन प्यार का नाम राम-राम, लगता है नाक में सर्दी जमा हो। बहुत सारे शहर-
गांव अपने पुकार के नाम से ज्यादा प्रसिद्ध हैं, खोजिये मिल जायेंगे।
वैसे आपका प्यार का नाम क्या है ?
और तो और इंसान का क्या है देश तक के नाम पुकार वाले बन जाते हैं, जैसे अपने देश भारत के दसियों नाम हैं पर कोई विदेशी आकर पुकार का नाम इंडिया कह गया और हमारे लिए ये प्यार का नाम बन गया। बड़े लोगो के तो और भी कारनामे हैं। नमो, पप्पू, दिग्गी, चीची, लोलो, चिंटू इत्यादि तमाम सेलिब्रटी के प्यार के नाम हैं। पप्पू नाम से लोगो ने इतना प्यार किया की 2017 गुजरात इलेक्शन में कोर्ट ने इस नाम को बैन कर दिया। किसी का कोई पुकार का नाम हो, एक माँ अपने बेटे के लिए सिर्फ एक ही नाम होता है वो है 'आँख का तारा' । दोस्तों में तो प्यार का नाम पूछिए मत, शायद ही कोई जानवर बचता हो। लड़कियां तो खास सहेलियों को एक नया नाम दे देती है। कइयों के ऑफिसियल नाम इतने खूबसूरत होते हैं लेकिन प्यार का नाम राम-राम, लगता है नाक में सर्दी जमा हो। बहुत सारे शहर-गांव अपने पुकार के नाम से ज्यादा प्रसिद्ध हैं, खोजिये मिल जायेंगे।
वैसे आपका प्यार का नाम क्या है ?
No comments:
Post a Comment